- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य-प्रदेश: शिवराज...
मध्य प्रदेश
मध्य-प्रदेश: शिवराज बोले - वो चलाएंगे ऐसे लोगों पर बुलडोजर, लोगों ने पूछा ये सवाल
Kajal Dubey
4 July 2022 1:08 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार दौरे कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को राजधानी भोपाल में लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। साथ ही, ईदगाह हिल्स में आम सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उदयपुर की घटना कांग्रेस की देन है। हम उपद्रवियों पर बुलडोजर चलाएंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "उदयपुर में हाल ही में दिनदहाड़े एक हत्याकांड हुआ था। हम आतंकवाद को कुचलेंगे। हम उपद्रवियों पर बुलडोजर चलाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के शासन में देश का मान-सम्मान और इज्जत गिरी। अगर आतंकवाद पैदा हुआ तो कांग्रेस के कारण हुआ। कांग्रेस की तुष्टीकरण के कारण राजस्थान की घटना हुई। महाराष्ट्र में भी उनकी सरकार रहते हुए हत्या हो जाती है।"
कांग्रेस के कारण आतंकवाद: मुख्यमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के कारण ही आतंकवाद बढ़ता है। मध्य प्रदेश की धरती पर किसी आतंकी, गुंडे और बदमाश के लिए कोई जगह नहीं है। भोपाल के ईदगाह हिल्स पर आयोजित जनसभा में शिवराज सिंह ने कहा, "मैं मध्य प्रदेश की केवल सरकार नहीं चला रहा हूं, परिवार चला रहा हूं। मेरे भांजे,भांजियों,बहनों,भाइयों की जिंदगी कैसे बेहतर बने, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं।"
शिवराज सिंह चौहान के इस ब्ज़्यान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। Queen (@Dqueen0404) नाम की यूजर ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपी रियाज का बीजेपी से कनेक्शन के सबूत दिखाते हुए कुछ खबरें शेयर कर लिखा, "क्या उन्होंने ये नहीं देखा?"
प्रशांत कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, "सही कहा भारतीय साफ-साफ देख सकते हैं।" उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जैस्पर लिखा था कि देखिए कैसे भाजपा नेता मोहम्मद ताहिर सरेआम आतंकी रियाज अटारी को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे हैं।
आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर: राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट की वजह से टेलर कन्हैयालाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में जयपुर के विशेष एनआईए कोर्ट ने शनिवार को सभी चार आरोपियों को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार चार आरोपियों में से दो रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को 28 जून को गिरफ्तार किया गया था। वही दो अन्य, मोहसिन और आसिफ को 30 जून की रात को गिरफ्तार किया गया था।
Next Story