मध्य प्रदेश

मध्य-प्रदेश: सात साल की भतीजी से दुष्कर्म, मां से बिलखते हुए बोली मासूम-चाचा बहुत गंदे हैं

Kajal Dubey
9 July 2022 10:00 PM IST
मध्य-प्रदेश: सात साल की भतीजी से दुष्कर्म, मां से बिलखते हुए बोली मासूम-चाचा बहुत गंदे हैं
x
पढ़े पूरी खबर
उज्जैन में रिश्तों को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है। चॉकलेट खिलाने के बहाने चाचा भतीजी को अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची कमरे से रोते हुए बाहर निकली और उसने मां से रोकर कहा कि चाचा बहुत गंदे हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्ची मां के साथ दादी और चाचा से मिलने के लिए आई थी। इसी दौरान मां उसे चाचा के भरोसे छोड़कर सहेली से मिलने चली गई। जिसके बाद आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने मकान के ऊपर वाले कमरे में ले गया और दरिंदगी की। जब मासूम कमरे से निकली तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसकी नाक से खून बह रहा था। बच्ची रोते हुए बाहर आई। उसकी नाक से खून बह रहा था और कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। पड़ोस की महिलाओं ने बच्ची की हालत देखी तो उसकी मां को बुलाया। जिसके बाद मासूम में से लिपटकर रोने लगी और कहा कि चाचा बहुत गंदे हैं।
बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजन मासूम को लेकर चिमनगंज थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर बच्ची को इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया।
Next Story