मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: नाव नदी में पलटने से पांच बच्चों सहित सात की मौत

Bharti Sahu 2
2 Jun 2024 6:27 AM IST
Madhya Pradesh: नाव नदी में पलटने से पांच बच्चों सहित सात की मौत
x
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के श्योपुर में जिले में नाव पलटने से सात लोगों की मौत की खबर है। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र में सीप में एक नाव नदी में पलट गई। जिसमें 11 लोग सवार थे। जिनमें से चार लोग सुरक्षित हैं। पुलिस के मुताबिक सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं औऱ उन्हें जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 2 दो वयस्क और पांच बच्चे शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में नाव दुर्घटना में बच्चों सहति कई लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
Next Story