मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्रटी को लेकर जारी की आदेश, 10 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

Rani Sahu
9 Sept 2022 10:50 PM IST
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्रटी को लेकर जारी की आदेश, 10 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
x
MP School News: इस वर्ष अक्टूबर माह में ही दशहरा और दीपावली भी मनाई जा रही है। कैलेंडर के अनुसार दशहरा का पर्व 5 अक्टूबर को मनाया जा रहा है तो वही दीपावली 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दोनो ही त्यौहारों में स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टी का समय घोषित कर दिया है।
कुल 10 दिन का होगा अवकाश
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्रटी को लेकर जो आदेश जारी किया है उसके तहत इस वर्ष दशहरा का अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक यानि की 4 दिन का रहेगा। वहीं, दीपावली पर 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक यानि की 6 दिन का अवकाश रहेगा। यह अवकाश छात्रों के साथ ही शिक्षकों के लिए भी घोषि किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए है।
स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह द्वारा जारी आदेश...
Next Story