मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : वोटिंग के बाद मतपेटी लेकर भागा सरपंच प्रत्याशी

Admin2
26 Jun 2022 3:44 PM IST
मध्यप्रदेश : वोटिंग के बाद मतपेटी लेकर भागा सरपंच प्रत्याशी
x

जनता से रिश्ता : दरअसल शनिवार को ग्वालियर की 263 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न हुआ है। 3:00 बजे के बाद जब मतदान संपन्न हो गया। उसके बाद पोलिंग बूथ पर उपस्थित लोग अपने मत का प्रयोग कर रहे थे और उसी समय सरपंच प्रत्याशी रविंद्र सिंह गुर्जर भी वहां पहुंच गया। उसको एहसास हुआ कि वह चुनाव हार रहा है। उसके बाद वह वहां से चला गया।लगभग 6 बजे वह अपने समर्थकों के साथ दोबारा पोलिंग बूथ पर पहुंच गया और उसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि रविंद्र सिंह गुर्जर ने पोलिंग बूथ के अंदर घुस कर मतपेटी को लूट लिया और जंगल की तरफ भाग गया।

सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा,लेकिन तब तक आरोपी सरपंच प्रत्याशी मतपेटी को लेकर वहां से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी सरपंच ने मतपेटी को जंगल मे फेंक दिया है। बीती रात से पुलिस आरोपी और मतपेटी की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक दोनों में से कोई भी नहीं मिल पाया है। इस मामले को पुलिस का कहना है कि मतपेटी की सूचना मिल गई है पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है।

सोर्स-HINDUSTAN

Next Story