- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हैदराबाद में मध्य...
मध्य प्रदेश
हैदराबाद में मध्य प्रदेश को मिले साढ़े 36 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव
SHIDDHANT
22 Nov 2025 10:56 PM IST

x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश निवेशकों की बड़ी पसंद बन गया है, और यही कारण है कि निवेशक राज्य में निवेश करने को तैयार हैं। हैदराबाद में आयोजित इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश में उद्योगपतियों ने 36 हजार 600 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए, जिससे लगभग 27 हजार 800 रोजगार सृजित होने की संभावना है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि हैदराबाद में आयोजित ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश’ सत्र में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में अनेक क्षेत्रों में निवेश की विद्यमान संभावनाओं को साकार करने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। मध्य प्रदेश की प्रोत्साहनकारी निवेश नीतियों से निरंतर निवेश आ रहा है। प्रदेश सरकार की 18 नवीन निवेश नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। निवेशकों के लिए आवश्यक हुआ तो इन नीतियों की परिधि के बाहर जाकर भी उद्योगपतियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हैदराबाद में अनेक उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई है। इसमें 36 हजार 600 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे लगभग 27 हजार 800 रोजगार सृजित होने की संभावना है। सीएम ने कहा कि अन्य राज्यों में उन्होंने बिना राजनीतिक एजेंडा के सिर्फ एक उद्देश्य, औद्योगिक निवेश को लेकर यात्राएं की हैं। ऐसे इंटरैक्टिव सेशन मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास की बहुआयामी संभावनाओं को बताने और निवेश के लिए आमंत्रित करने का माध्यम बने हैं। यह क्रम चलता रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जहां हीरा निकलता है। तेलंगाना राज्य में मोती निकलते हैं। इस प्रकार से हमारी जोड़ी हीरा-मोती की तरह है। हैदराबाद के लोग मोती की पहचान कर लेते हैं, उनके लिए आदमी पहचानना तो बहुत आसान है। हैदराबाद एक ऐसा शहर है जो भविष्य को भांप कर आगे बढ़ता है। इसका अर्थ यह है कि हैदराबाद आने वाले समय का अनुमान लगाने में सक्षम है। यहां निवेशकों के साथ एक नई डोर जोड़ने के लिए आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। देश ने कई मिथकों को तोड़कर अंतरिक्ष सहित सभी क्षेत्रों में विकास की तेज गति हासिल की है। भारत अब रेल कोच भी निर्यात करने की स्थिति में है।
मध्य प्रदेश में बीईएमएल को 18 हजार करोड़ लागत की रेल कोच निर्माण की यूनिट लगाने के लिए भूमि आवंटित की गई है। प्रदेश में डिफेंस टेक्नोलॉजी में बड़ा निवेश हो रहा है। राज्य में सभी क्षेत्रों के निवेशकों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हाइड्रा पॉवर पंप स्टोरेज का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नीमच में चंबल नदी पर बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण आगामी दो वर्ष में पूर्ण हो जाएगा। यह एक बड़ा प्रकल्प है। मध्य प्रदेश सरकार निवेशकों से किए हर संकल्प को पूरा कर रही है।
Tagsमध्य प्रदेशनिवेशहैदराबादमोहन यादवनिवेश प्रस्तावरोजगार सृजनऔद्योगिक विकास36600 करोड़27800 रोजगारनिवेश नीतिबीईएमएलरेल कोच निर्माणडिफेंस टेक्नोलॉजीहाइड्रा पॉवरनीमच प्रोजेक्टचंबल नदीराज्य सरकारउद्योगपतिआर्थिक विकासऔद्योगिक अवसरनिवेश सम्मेलनप्रधानमंत्री मोदीभारत में निवेशनिवेशकों का भरोसा।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi ne
Next Story





