मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : 10 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान

Admin2
27 Jun 2022 8:34 AM GMT
मध्यप्रदेश : 10 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान
x

जनता से रिश्ता : मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव (MP Panchayat elections 2022) के प्रथम चरण में 115 विकासखण्डों में शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 78 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 77 प्रतिशत महिला, 79 प्रतिशत पुरूष और 9.8 प्रतिशत अन्य मतदाता हैं। खास बात ये है कि सर्वाधिक 87.7 प्रतिशत मतदान जिला राजगढ़ और आगर-मालवा में हुआ है। सबसे कम मतदान रीवा जिले में 65.7 प्रतिशत हुआ है। शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 89.9 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अब दूसरे चरण का मतदान 1 जुलाई और तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि 7 मतदान केन्द्र में मतदान दूषित होने के कारण वहाँ पर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं। इन केन्द्रों पर 25 जून को हुआ मतदान शून्य घोषित कर दिया गया है। पुनर्मतदान 27 जून को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।वही ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत घाटीगांव के मतदान केंद्र क्रमांक 138 शासकीय प्राथमिक शाला भवन दुरसेड़ी में पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए गए हैं। यहां पर 28 जून 2022 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक पुनर्मतदान होगा।

सोर्स-mpbreaking

Next Story