- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश:...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से बदली जिंदगी, लाभार्थियों ने जताया आभार
SHIDDHANT
9 May 2026 9:34 PM IST

x
Burhanpur बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आमजन के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है। इस योजना का लाभ उठा रहे कई परिवारों ने इसे अपनी आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार बताया है। खासतौर पर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए यह योजना किसी राहत से कम नहीं है। योजना की लाभार्थी दीपिका सोनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह बीमा योजना बेहद किफायती प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा सुरक्षा प्रदान करती है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में दीपिका सोनी ने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण महंगी निजी बीमा पॉलिसी लेना उनके लिए संभव नहीं था, लेकिन इस योजना ने उन्हें आर्थिक सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में यह योजना परिवार को संबल देती है और जरूरतमंदों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।
दीपिका ने आगे बताया कि इस योजना का सबसे बड़ा लाभ इसकी कम प्रीमियम दर है। सालाना मात्र 20 रुपए में मिलने वाली बीमा सुरक्षा ने उन्हें और उनके जैसे कई लोगों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर यह योजना नहीं होती तो उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं होती। इस योजना के कारण सरकार के प्रति उनका विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
एक अन्य लाभार्थी शिवानी सोनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन लोगों को बड़ी मदद मिल रही है, जो दुर्घटना के बाद इलाज कराने में सक्षम नहीं होते। उन्होंने कहा कि यह योजना खासतौर पर मिडिल क्लास और लोअर क्लास के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। शिवानी ने कहा कि इस स्कीम के जरिए जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
लाभार्थियों का कहना है कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी पहलें समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी योजनाएं जारी रहेंगी, जो आम लोगों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेंगी।
Tagsप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाबुरहानपुरमध्य प्रदेशनरेंद्र मोदीबीमा योजनाआर्थिक सुरक्षाजनकल्याण योजनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





