मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश पुलिस: कांस्टेबल के 679 पदों पर आवेदन शुरू, 19 अप्रैल तक भरें फॉर्म

SHIDDHANT
18 April 2026 12:03 AM IST
मध्य प्रदेश पुलिस: कांस्टेबल के 679 पदों पर आवेदन शुरू, 19 अप्रैल तक भरें फॉर्म
x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: पुलिस विभाग में शामिल होने के इच्छुक युवकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एमपी पुलिस विभाग की बैंड शाखा ने कांस्टेबल के कुल 679 पदों पर वैकेंसी निकाली है। ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए करेक्शन विंडो 24 अप्रैल तक खुला रहेगा।
एमपी पुलिस ने कांस्टेबल के जिन 679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सामान्य के 458, होमगार्ड के 92 और पूर्व सैनिक के 59 पद शामिल हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले सामान्य/एससी/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स का 8वीं पास होना अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्किल टेस्ट, बैंड/प्रदर्शन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट विरिफिकेशन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 19,500 से 62,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो अनारक्षित श्रेणी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अंतर्राष्ट्रीय जनजाति (केवल मध्य प्रदेश निवासी) के लिए 250 रुपए तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
Next Story