- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश : स्वर्गीय...
मध्यप्रदेश : स्वर्गीय प्रभाष जोशी पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। वर्ष 2022 के सर्वोच्च खेल पुरस्कार एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफ़टाइम अचीवमेंट एवं स्वर्गीय प्रभाष जोशी पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक अथवा सीधे http://anudan.dsywmp.gov.in पर भी किये जा सकते हैं।खेल और युवा कल्याण विभाग के नवीन पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 5 वर्षों (एक अप्रैल 2017-31 मार्च 2022) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साहसिक खेल (समुद्र, ज़मीन एवं वायु आधारित) के खिलाड़ियों को विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार दिये जायेंगे।खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के "अनुदान" ऐप पर किए जा सकते हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक अथवा सीधे http://anudan.dsywmp.gov.in पर भी किये जा सकते हैं।