मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए लागू किया जा रहा ड्रेस कोड

Admin2
11 Jun 2022 2:41 PM IST
मध्यप्रदेश : एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए लागू किया जा रहा ड्रेस कोड
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। दरअसल ड्रेस कोड का पालन कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं अब कर्मचारियों को यूनिफॉर्म के लिए कपड़ों का वितरण भी किया जा रहा है। हालांकि सिलाई कर्मचारियों को ही कराना पड़ेगा नगरपालिका में इसके लिए जानकारी प्रेषित की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक भृत्य से लेकर इंजीनियर से लेकर सभी कर्मचारी ड्रेस कोड में रहेंगे।

जानकारी की माने तो नगरपालिका कर्मचारियों में से यदि कोई बिना निर्धारित यूनिफार्म के पाए जाते हैं तो उनकी अनुपस्थिति लगाई जाएगी। वही नगर पालिका की स्वास्थ्य शाखा के कक्ष में सफाई कर्मचारी सहित सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म के लिए कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। नगरपालिका के कर्मचारियों के लिए नेवी ब्लू पेंट और स्काई ब्लू शर्ट पहनना अनिवार्य होगा जबकि महिला कर्मचारी स्काई ब्लू साड़ी ब्लाउज सहित स्काई ब्लू कुर्ता और सलवार पहन सकेंगी।

सोर्स-mpbreaking

Next Story