मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के अब इस लेखांश पर उठे सवाल

Admin2
22 Jun 2022 7:06 AM GMT
मध्यप्रदेश : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के अब इस लेखांश पर उठे सवाल
x

जनता से रिश्ता : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 (State Service and Forest Service Preliminary Examination- 2021) पर फिर अपडेट सामने आया है। कश्मीर को लेकर पूछे गए विवादित प्रश्न पर मचे बवाल के बाद अब गांधीजी पर पूछे गए लेखांश पर भी सवाल उठने लगे है। इसमें 60 आवारा कुत्तों को मारने के कृत्य को गांधीजी ने उचित बताया की बात कहीं गई है।

मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा 19 जून रविवार को हुई राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 में कश्मीर को लेकर पूछे गए विवादित सवाल के बाद अब गांधीजी पर पूछे गए लेखांश पर विवाद की स्थिति बन गई।लेखांश में पूछा गया कि एक मिल मालिक ने 60 आवारा कुत्तों को मार डाला, पर बाद में पश्चाताप की अनुभूति कर गांधीजी से भेंट की। जिन्होंने उसके इस कृत्य को अंततोगत्वा उचित प्रतिपादित किया। लेखांश पर उम्मीदवारों के साथ साथ कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है।इससे पहले MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे पेपर में कश्मीर को लेकर विवादस्पद प्रश्न पूछा गया था कि क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को दे देने का निर्णय कर लेना चाहिए ?सवाल के जवाब में दो तर्क दिए गए थे। पहला हां, इससे भारत का बहुत सा धन बचेगा। दूसरा नहीं, ऐसे निर्णय से इसी तरह की और भी मांगे बढ़ जाएंगी।छात्रों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए तर्क भी दिए गए थे, जिसके आधार पर उन्हें अपने उत्तर विकल्पों का चयन करना था। हालांकि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश के बाद आयोग ने पेपर बनाने वाले दोनों लोगों को नोटिस जारी किया और कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को चिट्ठी लिखी थी।इसके बाद प्रश्न को विलोपित कर दिया गया है। बुधवार को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद इस पर आपत्तियां आएंगी।

सोर्स-mpbreaking

Next Story