मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काम की खबर

Admin2
14 Jun 2022 4:35 AM GMT
मध्यप्रदेश : सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काम की खबर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आवश्यक सूचना जारी की गई है।मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव में मतदान दलों और निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई जायेगी। कोविड-19 प्रिकॉशन डोज लगाने की मंजूरी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मांडविया ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि आज से ही प्रिकॉशन डोज देना शुरू कर दें। स्वास्थ्य मंत्री ने एम.डी. एनएचएम प्रियंका दास को कहा कि समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मतदान दलों और निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को डोज लगवाने के लिये कहें। मतदान दलों और अन्य कर्मचारियों के प्रशिक्षण सत्र स्थल पर डोज लगाने के लिये विशेष सत्रों का आयोजन किया जाये। वही जिन अधिकारी-कर्माचारियों की पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी है, वे ड्यूटी आदेश की जानकारी देकर डोज लगवाना सुनिश्चित करें।
आज उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीसी
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के मतपत्र मुद्रण के लिए कागज की व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर चर्चा के लिए 14 जून को सुबह 11 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जायेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधीक्षक और नोडल अधिकारी शामिल होंगे।
सोर्स-MPBREAKING
Next Story