मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: भगोरिया मेले में लड़कियों से छेड़छाड़, तमाशा देखती रही भीड़

Soni
16 March 2022 11:51 AM GMT
मध्यप्रदेश: भगोरिया मेले में लड़कियों से छेड़छाड़, तमाशा देखती रही भीड़
x

मेघनगर में भगोरिया हाट था। यहां कुछ लड़कों ने छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कियों की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का ये वीडियो सामने आया है। पुलिस ने संजय बारिया, अनिल भूरिया, अजय बारिया, दिनेश बारिया, शंकर भाबोर और अन्य दो नाबालिगों की गिरफ्तारी की है। झाबुआ एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी कॉलेज और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र हैं। इनका कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं है।

भगोरिया मेले में इस साल छेड़छाड़ की ये दूसरी घटना है। इसके पहले आलीराजपुर जिले के वालपुर में कुछ लड़कों ने शर्मनाक हरकत की थी। एक युवक ने युवती को जबरन चूम लिया था। जबकि दूसरे युवक ने उसे भीड़ में खींचा और इसी तरह की गंदी हरकत की थी। अब मेघनगर में इस तरह की घटना सामने आई है।

Next Story