- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश: बागेश्वर...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम में हल्दी रस्म के साथ सामूहिक विवाह समारोह की शुरुआत
SHIDDHANT
13 Feb 2026 10:09 PM IST

x
Chhatarpur छतरपुर। मध्य प्रदेश छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम में शुक्रवार को हल्दी रस्म के साथ सामूहिक विवाह समारोह की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित अनेक लोगों को हल्दी लगाई गई। बागेश्वरधाम में रविवार को 300 निराश्रित, निर्धन कन्याएं सामूहिक विवाह समारेाह में परिणय सूत्र में बंधने वाली है। इस कन्याओं को बागेश्वरधाम की ओर से दहेज का सामान और तीस हजार रुपए की एफडी दी जाने वाली है।
इस तीन दिवसीय समारोह में शुक्रवार को हल्दी की रस्म निभाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य लोगों को हल्दी लगाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि बेटे-बेटियों का विवाह करने के लिए सामूहिक विवाह सबसे उत्तम माध्यम है। समाज में खर्चीले विवाहों का प्रचलन चिंतनीय है। मितव्ययिता जरूरी है। हमारा समाज परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। बदलते वक्त के साथ हमें अपनी सोच भी बदलने की जरूरत है।
सीएम ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने पुत्र का विवाह उज्जैन में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया हैं। शादियों में अनावश्यक खर्च से हमें बचना ही चाहिए। सामूहिक विवाहों से हुई बचत परिवार के लिए अन्य सुविधा जुटाने के लिए उपयोगी हो सकती है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि विवाह और मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची और दिखावे को बंद करने की आवश्यकता है। बागेश्वर धाम में हो रहे सामूहिक विवाह एक यज्ञ के समान हैं। अच्छाइयां ही हमेशा याद रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति की भावना को मजबूत करने के लिए छतरपुर को कैंसर अस्पताल की सौगात दी है। हमारे देवस्थान चमत्कारिक होते हैं। मंदिर के आसपास अस्पताल भी है।
उन्होंने कहा कि आज जितने भी बेटे-बेटियों का विवाह हुआ है, इन्हें किसी भी रोजगार या काम-धंधे की आवश्यकता है, तो सरकार सभी को हर जरूरी सहायता उपलब्ध करायेगी। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारे जीवनकाल के 16 संस्कारों में विवाह सबसे बड़ा संस्कार है। यह धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की राह दिखाता है।
सीएम ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए 300 नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव श्रीकृष्ण के वंशज हैं। वे गौशाला, गौ-मंदिर और गौमाता के लिए न्यास बनाने का कार्य करते हैं।
Tagsछतरपुरबागेश्वरधामसामूहिक विवाहहल्दी रस्ममुख्यमंत्री मोहन यादवधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री300 कन्याएंदहेज सहायतासमाज सुधारमितव्ययिताविवाह संस्कारनिराश्रित कन्याएंशादी समारोहभारतीय संस्कृतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





