- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश : 5 संभागों...

x
जनता से रिश्ता : वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर 3 वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मानसून एक्टिव हो गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 1 जुलाई 2022 को 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही सभी 5 संभागों और 5 जिलों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।इधर जून में सामान्य बारिश 5 इंच मानी जाती है, लेकिन इस बार 30 जून तक प्रदेश में सिर्फ सवा चार इंच बारिश ही हो पाई है। जुलाई में अच्छी बारिश होने के आसार है।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज शुक्रवार 1 जुलाई 2022 को सीधी, सिंगरौली, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, उज्जैन, शाजापुर,मंदसौर और नीमच में भारी से अति भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, शहडोल और रीवा संभाग संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटों के होशंगाबाद में 110.6, रतलाम में 68, पचमढ़ी में 63, गुना में 55, मंडला में 31.6, खंडवा में 19, सिवनी में 11.4, धार एवं बैतूल में11.2, उमरिया में 10.4, इंदौर में 9.8, सागर में 6.8, रीवा में 4.2, खरगोन में 2.4, भोपाल में 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।
सोर्स-mpbreaking
Next Story





