- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश : तंबाकू...
![मध्य प्रदेश : तंबाकू मिलने के बाद जेल प्रहरी निलंबित मध्य प्रदेश : तंबाकू मिलने के बाद जेल प्रहरी निलंबित](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/24/1819625-58.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्यप्रदेश (MP) में लापरवाही पर अधिकारियों कर्मचारियों (officers employees on negligence) पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। दरअसल उज्जैन में केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी पर लगातार बंदियों को मादक पदार्थों नशे की सामग्री उपलब्ध कराने के आरोप लग रहे हैं। शुक्रवार रात को जेल अधीक्षक ने जेल प्रहरी को जेल में तंबाकू से भरे मौजे फेंकने के मामले में निलंबित (Suspend) कर दिया है।शनिवार को एक ऑडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें जेल प्रहरी जेल अधीक्षक पर रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगा रहे हैं। जेल अधीक्षक उषा राज शुक्रवार रात को करीब 9:45 बजे जेल भ्रमण पर निकली थी। इस दौरान बाहरी दीवाल की सुरक्षा ड्यूटी पर पर लगे एक जेल प्रहरी सनी गहलोत की कुर्सी के पास जो तंबाकू से भरे मौजे जप्त किए गए थे। जिसके बाद जेल अधीक्षक ने जेल प्रहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अब इस मामले में एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)