- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश रिन्यूएबल...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी में तेजी से आगे बढ़ रहा है : प्रह्लाद जोशी
SHIDDHANT
29 Jun 2026 10:11 PM IST

x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को नई गति मिल रही है और राज्य तेजी से ग्रीन एनर्जी हब के रूप में उभर रहा है। भोपाल में आयोजित 440 मेगावॉट मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज पीपीए कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री Pralhad Joshi ने राज्य की प्रगति की सराहना की।
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मध्य प्रदेश में तीन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, जो राज्य की ऊर्जा क्षमता को और मजबूत बनाएंगी। उन्होंने विशेष रूप से गांधी सागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना का उल्लेख किया, जो पानी के पुन: उपयोग (रीयूज) पर आधारित एक महत्वपूर्ण परियोजना है।
उन्होंने कहा कि गांधी सागर पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है और यह आने वाले समय में बिजली आपूर्ति को अधिक स्थिर और प्रभावी बनाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री Mohan Yadav इस क्षेत्र की परियोजनाओं में गहरी रुचि ले रहे हैं तथा नियमित रूप से उनकी समीक्षा भी करते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा, स्टोरेज सिस्टम और अन्य ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल राज्य की ऊर्जा जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है, जो स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
Next Story





