मध्य प्रदेश

IPS सुधीर सक्सेना मध्य प्रदेश लौटे, बन सकते हैं नए DGP

Kunti Dhruw
2 March 2022 1:04 PM GMT
IPS सुधीर सक्सेना मध्य प्रदेश लौटे, बन सकते हैं नए DGP
x
मध्य प्रदेश के नए डीजेपी को लेकर बुधवार को फिर चर्चा तेज हो गई है।

मध्य प्रदेश के नए डीजेपी को लेकर बुधवार को फिर चर्चा तेज हो गई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना की केन्द्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति की सेवाएं वापस कर दी है। ऐसे में सक्सेना के प्रदेश के नए डीजेपी बनाने के कयास लगाए जा रहे है। वर्तमान डीजीपी विवेक जोहरी 4 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने 1987 बैच के सुधीर सक्सेना की सेवाएं राज्य को वापस करने का आग्रह किया था। केन्द्र ने उनकी सेवाएं राज्य को वापस कर दी है। सुधीर सक्सेना दिल्ली में केन्द्रीय सचिवालय में सेक्रेटरी सुरक्षा के पद पर पदस्थ हैं। उनको केन्द्र ने रिलीव कर दिया है। प्रदेश में लंबे समय से नए डीजेपी के लिए नामों को लेकर चर्चा चल रही है। इसमें सुधीर सक्सेना के अलावा राजीव टंडन के नाम भी शामिल हैं। टंडन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। टंडन मई 2022 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि अभी सरकार की तरफ से डीजीपी के नाम को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। चर्चा है कि सरकार गुरुवार को डीजीपी के नाम का एलान कर सकती है।
सुधीर सक्सेना मध्य प्रदेश में 1992 से 2000 से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं। वह 2012 से 2014 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी भी रह चुके हैं। 2016 तक इंटेलिजेंस के चीफ रह चुके हैं। वह केन्द्र में सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
Next Story