- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य-प्रदेश: घर से...
मध्य प्रदेश
मध्य-प्रदेश: घर से खेलने निकले थे मासूम, अगले दिन तालाब में मिली दोनों की लाश, पुलिस कर रही जांच
Kajal Dubey
27 Jun 2022 1:38 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक हादसा हो गया। दो मासूम बच्चों की लाश तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से खेलने निकले थे, और लापतो हो गए थे।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के दमुआ के माढ़ई गांव का है। दमुआ पुलिस ने बताया कि माढ़ई निवासी मोदू नर्रे के पुत्र चार वर्षीय वंश और तीन साल का रंजीत शुक्रवार के दिन घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों इसके बाद अचानक लापता हो गए। अगले दिन तलाश के दौरान दोनों मासूमों के शव गांव के बाहर बहने वाले निस्तारी तालाब में देखे गए। बच्चे वहां तक कैसे पहुंचे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम है।
Next Story