मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: शादी की दावत के लिए वन्यजीव सांभर का शिकार, वन विभाग और पुलिस ने तीन को दबोचा

Shiddhant Shriwas
19 Feb 2022 4:26 PM GMT
मध्यप्रदेश: शादी की दावत के लिए वन्यजीव सांभर का शिकार, वन विभाग और पुलिस ने तीन को दबोचा
x

फाइल फोटो 

घर से करीब एक क्विंटल सांभर का मांस जब्त किया है

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: पन्ना में तमाम प्रयासों के बाद भी वन्य प्राणियों का शिकार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार शिकारी वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं। ताजा मामला एक बार फिर पन्ना जिले की उत्तर मंडल से निकल कर सामने आया है।

जानकारी के अनुसार इंद्रपुरी कॉलोनी अंतर्गत एक परिवार में 21 तारीख को शादी की दावत है। इसके लिए वन्य जीव सांभर का मांस परोसने की तैयारी की जा रही थी। वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से जानकारी लगी थी कि कुछ लोग वन्यजीव सांभर का शिकार कर अपने घर में छिपाए हुए हैं। वे शादी की दावत के लिए उसका इस्तेमाल करने वाले हैं। जानकारी लगने के बाद वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। घर से करीब एक क्विंटल सांभर का मांस जब्त किया है। साथ ही शिकार में प्रयुक्त औजार भी जब्त किए गए हैं।
Next Story