मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : हनी ट्रैप कांड : गवाह कर रहे आत्महत्या

Admin2
18 Jun 2022 12:49 PM IST
मध्यप्रदेश : हनी ट्रैप कांड : गवाह कर रहे आत्महत्या
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के सबसे हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप कांड में रईसों (मंत्री, बड़े नेता, बड़े अफसर और बड़े कारोबारी) के बेडरूम वाले राज को राज बनाए रखने के लिए सबूतों ने सुसाइड करना शुरू कर दिया है। कोर्ट में वह सीडी नहीं चली जिसमें सभी देशों के ना केवल नाम बल्कि चेहरे और शरीर का पूरा नाप दिखाई दे रहा था।राजधानी भोपाल की कोर्ट में शुक्रवार से मध्य प्रदेश के सबसे हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप कांड के ट्रायल में गवाहों और सबूतों को पेश किए जाने का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों पक्षों के वकीलों के सामने एक सीडी चलाई गई। पहले बताया गया था कि सीडी में वह सारे वीडियो मौजूद हैं जिनके दम पर मध्य प्रदेश के दर्जनों करोड़पतियों और सरकारी मंत्रियों को ब्लैकमेल किया जा रहा था। रईसों का राज खुलने से पहले ही सीडी ने सुसाइड कर लिया। कोर्ट में उसने कुछ नहीं बताया। वकील ने बताया कि बहुत सारे स्क्रैच आ रहे हैं इसलिए सीडी खराब हो गई है।

हालांकि इस तरह की सीडी की दर्जनों कॉपियां बनाई जाती हैं। ओरिजिनल सीडी हमेशा सुरक्षित रखी रहती है, परंतु हाई प्रोफाइल मामले में सिर्फ एक ही कॉपी थी।
सोर्स-bhopalasamachar


Next Story