मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से की अपील

Admin2
14 July 2022 5:30 AM GMT
मध्यप्रदेश : गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से की अपील
x
इसलिए दें कमलनाथ और दिग्विजय

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) और कमलनाथ (kamal nath) से अपील की है कि राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) के पक्ष में वोट दे। नरोत्तम ने दिग्विजय और कमलनाथ को आदिवासियों के उनके राजनीतिक कैरियर में दिये गई योगदान के बारे में भी बताया।राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है और गुरुवार को राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) भोपाल में हैं जहां वे कमलनाथ के साथ कांग्रेस नेताओं के एक सामूहिक भोज में शामिल होंगे। वही द्रौपदी मुर्मू भी भोपाल आ रही है। ऐसे में अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की मांग भी हो रही है।

मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से अपील की है कि वे आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करे। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से अपील करते हुए नरोत्तम ने कहा है कि देश पहली बार एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च नागरिक के पद पर सुशोभित होते हुए देखने जा रहा है। ऐसे में राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में आप भी अपने एक वोट की आहुती दें।नरोत्तम ने कहा है कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे और उस समय अविभाज्य मध्य प्रदेश यानी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मिलाकर एक था जहां आदिवासियों की बड़ी संख्या थी। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह विधानसभा, लोकसभा और अब राज्यसभा के भी सदस्य हैं।
source-mpbreaking


Next Story