मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 12 फरवरी से 31 मार्च के बीच होंगी

Teja
3 Nov 2021 11:23 PM IST
मध्यप्रदेश: हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 12 फरवरी से 31 मार्च के बीच होंगी
x

फाइल फोटो 

जाने विस्तार से

जनता से रिस्ता वेबडेसक | माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने तय किया है कि हाईस्कूल और हायर सेकंडरी यानी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 31 मार्च 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी। इनका विस्तृत टाइमटेबल जल्द ही जारी जाएगा। मंगलवार को मंडल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लोक स्वास्थ्य और लोकहित में वर्ष 2019 और 2020 में नोवल कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंडल की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल/हायर सेकंडरी एवं व्यावसायिक, विद्यालय पूर्व परीक्षा में डिप्लोमा (DPSE)/ शारीरिक शिक्षा पत्रोपाधि परीक्षाएं परीक्षा वर्ष 2021-22 का आयोजन 12 फरवरी से 20 मार्च 2022 के मध्य सैद्धांतिक और 12 फरवरी से 31 मार्च 2022 के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Next Story