- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश सरकार के...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बोले, 'यह बजट प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित करेगा'
SHIDDHANT
18 Feb 2026 11:22 PM IST

x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह भाजपा सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह समृद्ध, संपन्न, सुखद और सांस्कृतिक मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने वाला बजट है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि एक बहुत ही व्यवस्थित बजट है, जो मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम तो स्थापित करेगा ही, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार का जो लक्ष्य है, 2047 में ये देश विकसित भारत बने और उसमें राज्यों की क्या भूमिका हो, उस सार्थक भूमिका को स्थापित करने वाला बजट है।
बजट पर विपक्ष के आरोप पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्ष की तो आदत है। लगातार हम देख रहे हैं कि जो बजटीय प्रबंधन है, उसका उदाहरण मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश का आज तक का सबसे बड़ा बजट हमने दिया। हर विभाग को व्यवस्थित राशि उपलब्ध कराई गई। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि अलग-अलग आंकड़े हैं, मुझे लगता है कि पर्याप्त बजट हमने सभी विभागों को दिया है। जहां-जहां आवश्यकताएं थीं। वहां-वहां हमने बजटीय प्रावधान किया है और शिक्षा पर हमने विशेष फोकस किया है।
मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश का बहुत अच्छा बजट है। सभी वर्गों का इसमें ध्यान रखा गया है और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भी हमारी लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजना चल ही रही है। उसको आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश में जो जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया है, यह विकास का बजट है।
मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास', इस बात को लेकर ये बजट दिया गया है। इसमें गरीब की भी चिंता है, इसमें युवा की भी चिंता है, इसमें किसानों की भी चिंता है, इसमें महिलाओं की भी चिंता है और इसके साथ इंडस्ट्री और इन्फ्रास्ट्रक्चर, इन दो बातों को लेकर भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। मुझे लगता है ये बजट मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाला है।
Tagsमध्य प्रदेश बजट 2026-27वित्त मंत्री जगदीश देवड़ामुख्यमंत्री मोहन यादवभाजपा सरकारशिक्षामहिला सशक्तीकरणकिसान कल्याणइंडस्ट्री और इन्फ्रास्ट्रक्चरसर्वांगीण विकासलाडली बहना योजनालाडली लक्ष्मी योजनाप्रदेश का सबसे बड़ा बजटविकास योजनाएंबजटीय प्रावधानविपक्ष प्रतिक्रियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





