- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश सरकार ने...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने निरस्त की उज्जैन की लैंड पूलिंग योजना
SHIDDHANT
17 Nov 2025 11:51 PM IST

x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ से पहले लाई गई लैंड पूलिंग योजना को निरस्त कर दिया है। यह फैसला उज्जैन के किसानों की भावनाओं के अनुरुप माना जा रहा है। दरअसल, राज्य सरकार ने उज्जैन में विकास कार्य कराने और बेहतर सुविधाओं के मददेनजर लैंड पूलिंग योजना को बनाया गया था। इसमें 17 गांव के किसानों की जमीन प्रभावित होना था। इस एक्ट में प्रावधान था कि किसानों की जमीन लेकर उसमें विकास कार्य होंगे और 50 प्रतिशत जमीन किसानों को दी जाएगी।
इसका भारतीय किसान संघ विरोध कर रहा था। उसके बाद जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया था कि किसानों की सहमति से ही जमीन ली जाएगी। उसके बाद भी कई किसान नाराज थे । किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और उज्जैन के जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर बैठक की गई। सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की गई। सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय करने के लिये हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी। साधु संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जायेगा।
चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेडा , किसान संघ की और से महेश चौधरी, कमल सिंह आंजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दांगी बीजेपी संगठन की और से बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामन्त्री जगदीश पांचाल और आनंद खींची उपस्थित रहे।
किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। सिंहस्थ को लेकर सरकार की तैयारियां जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार की शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री डॉ. मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. खट्टर को सिंहस्थ-2028 आयोजन से जुड़ी तैयारियों एवं अन्य प्रमुख परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री यादव ने सिंहस्थ क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यो और इसके विस्तार प्रस्तावों, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, शुचिता, नदी संरक्षण, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी आवास निर्माण आदि विषयों के संबंध में केंद्रीय मंत्री को विस्तार से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सर्वोत्कृष्ट आयोजन बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न बहुआयामी योजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं स्वच्छ भारत अभियान, अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी पहल, विद्युत परियोजनाओं और शहरी आधारभूत ढांचे से संबंधित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी।
Tagsउज्जैनसिंहस्थ 2028मध्य प्रदेशमोहन यादवलैंड पूलिंग योजनाकिसान विरोधजिला प्रशासनभारतीय किसान संघबीजेपीविकास कार्यकेंद्रीय मंत्रीमनोहर लाल खट्टरनगर विकासअधोसंरचनाआवासपेयजलयातायातस्वच्छताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





