मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने परिवहन आयुक्त एडीजी संजय कुमार झा को बनाया

Ritisha Jaiswal
16 July 2022 11:21 AM GMT
मध्य प्रदेश सरकार ने परिवहन आयुक्त एडीजी संजय कुमार झा को बनाया
x
मध्य प्रदेश सरकार ने परिवहन आयुक्त एडीजी संजय कुमार झा को बनाया है। वहीं, मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक नाबकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है

मध्य प्रदेश सरकार ने परिवहन आयुक्त एडीजी संजय कुमार झा को बनाया है। वहीं, मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक नाबकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। इस पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए लिखा कि श्रीमंत का एक और विकेट गिरा।

मध्य प्रदेश गृह विभाग की तरफ से उप सचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से आदेश जारी किए गए है। इसमें 1989 बेच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मुकेश कुमार जैन को परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर से सेवाएं वापस लेकर विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं, 1989 बेच के ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजय कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेश दुरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल से परिवहन विभाग को सेवाएं सौपते हुए परिवहन आयुक्त ग्वालियर बनाया गया है।
बता दें मुकेश कुमार जैन को ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बताया जाता है। दरअसल ग्वालियर में किसी भी अधिकारी की नियुक्ति या तैनाती ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति पर ही होती है। बताया जाता है कि जैन को सिंधिया ने ही ग्वालियर का आयुक्त बनाया था। यहीं कारण है कि कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि श्रीमंत का एक और विकेट गिरा। परिहवन आयुक्त को हटाया।


Next Story