मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश को मिली 5 नई वंदे भारत की ट्रेने

HARRY
27 Jun 2023 1:49 PM GMT
मध्य प्रदेश को मिली 5 नई वंदे भारत की ट्रेने
x

भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने आज प्रदेश को 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। पीएम मोदी ने राजधानी भोपाल के कमलावती रेलवे स्टेशन पर 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभांरभ किया। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य प्रधानमंत्री पधारें हैं।

भोपाल में रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री जिन पांच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, उनमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

शुरु होने वाली 5 वंदे भारत ट्रेनों से आवाजाही सुलभ होगी जो कई स्टेशनों को एक दूसरे से जोड़ेगी। रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी।

इससे, भेड़ाघाट, पचमढ़ी, सतपुड़ा आदि पर्यटन स्थलों की ओर आवाजाही सुलभ होगी। खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मालवा क्षेत्र (इंदौर) और बुंदेलखंड क्षेत्र (खजुराहो) को मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी, जिससे दोनों क्षेत्रों के संपर्क में सुधार होगा। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो, पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को लाभ मिलेगा।

Next Story