मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : माँ की हत्या कर लड़की हुई फरार

Admin2
19 Jun 2022 2:19 PM GMT
मध्यप्रदेश : माँ की हत्या कर लड़की हुई फरार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : एक लड़की ने गहरी साजिश रची। उसका बॉयफ्रेंड रात 1:00 बजे घर आया। दरवाजा खटखटाया। मां ने दरवाजा खोला। लड़के ने मां के सिर पर बड़ा सा पत्थर मार दिया। सिर फट गया। मां को लहूलुहान छोड़कर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई।यह घटना पंधाना की है। लड़का और लड़की दोनों की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। लव मैरिज में कोई कानूनी बाधा नहीं है, परिवार की मर्जी के बिना भी शादी कर सकते थे लेकिन लड़की ने अपनी ही मां के खिलाफ एक साजिश रची। गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे उनके घर आरोपित रणधीर अपने दोस्त के साथ बाइक से आया। रणधीर ने घर का दरवाजा खटखटाया। युवती की मां ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही रणधीर ने मां के सिर पर फर्शी मार दी।

मां के सिर से खून निकल रहा था। वह लहूलुहान हो गई थी। बेटे ने मां को उसी हालत में छोड़ा और अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर बैठ कर चली गई। एएसआइ करणसिंह पंवार का कहना है कि हमला करने वाले युवक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं का निर्धारण करेंगे और यदि हमला जानलेवा हुआ तो आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

सोर्स-mpbreaking

Next Story