- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश: किसानों...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: किसानों को 13 नवंबर को मिलेगी सोयाबीन भावांतर योजना की राशि
SHIDDHANT
10 Nov 2025 9:50 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: सोयाबीन किसानों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि किसानों को भावांतर योजना की राशि का भुगतान 13 नवंबर को किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 13 नवंबर को देवास से किसानों के खातों में भावांतर योजना के अंतर्गत राशि वितरित की जाएगी। प्रदेश के अन्नदाताओं की सोयाबीन उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू की गई है।
प्रदेश में नौ लाख 36 हजार 352 कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया है। भावांतर योजना के अंतर्गत जारी मॉडल रेट से किसानों में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि किसी कारणवश बिजली बिल नहीं भर पाने वाले 90 लाख से अधिक नागरिकों को समाधान योजना के अंतर्गत लाभ होगा। इस योजना में तीन माह या उससे अधिक समय से बिल बकाया रखने वाले घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट प्रदान की जाएगी।
उन्होंने मंत्रीगण से समाधान योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सीएम यादव ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के समापन अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस भव्यता से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनजातीय नायकों पर केंद्रित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी और विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और शिलान्यास भी होंगे।
जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि टीम में छतरपुर जिले के घुवारा की तेज गेंदबाज क्रिकेटर क्रांति गौड ने देश-दुनिया में मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। क्रिकेटर क्रांति का भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जबलपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा।
Tagsमध्य प्रदेशसोयाबीन किसानभावांतर योजनामोहन यादवदेवासजनजातीय गौरव दिवसभगवान बिरसा मुंडाबिजली बिल समाधान योजनाकिसान लाभक्रांति गौडमहिला क्रिकेट टीमवर्ल्ड कप 2025जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





