मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : नकली वॉलपुट्टी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Admin2
16 Jun 2022 11:52 AM IST
मध्यप्रदेश : नकली वॉलपुट्टी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली वॉल पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। दरअसल शहर के मांढोताल क्षेत्र में एक वेयरहाउस स्थित है। उसमे नकली पुट्ठी बनाने का काम चल रहा था। यह कम्पनी पूरी तरह से गैरकानूनी रूप से चल रही थी, क्योंकि यहाँ ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली पुट्ठी बेचीं जा रही थी।

यह जुर्म कॉपी राइट के तहत आता है। यहाँ पर जब क्राइम ब्रांच ने दबिश दी तो 5 लाख की मशीनें और 5 लाख का कच्चा माल बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने कटंगी बाईपास के पास ग्राम औरैया में एक फर्जी रूप से चल रहे वेयरहाउस के आड़ में नकली पुट्टी बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा है।छापा मारने के वक्त मौके पर से पुट्टी से भरी बोरियों पर ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगा हुआ पाया गया। साथ ही पुलिस ने वेयरहाउस से ₹5 लाख की मशीनें और लगभग इतनी ही कीमत का कच्चा माल जप्त किया है। इसके बाद पुलिस ने कारखाने को सील कर दिया तथा कारखाने संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मांढोताल के सीएसपी तुषार सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटंगी बाईपास से आधा किलोमीटर दूर ग्राम में बने वेयरहाउस में स्टार पार्क उखरी रोड निवासी मोहन पतवानी नकली पुट्टी बनाने का कारखाना चला रहे हैं। यहां से नामी-गिरामी ब्रांडेड कंपनियों के लेबल वाली बोरियां मिली हैं। जिसमे यह सब नकली पुट्टी भरकर बेच रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने वेयरहाउस में जब दबिश दी तो वहां पर दो मिक्सर मशीनों में मैटेरियल मिक्स किया जा रहा था। साथ ही इसके अलावा दो इलेक्ट्रिक कांटे, सिलाई मशीन और 600 बोरी ब्रांडेड कंपनियों के नाम की पकड़ी हैं।

सोर्स-mpbreaking

Next Story