मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : IAS के निजी सहायक के घर EOW का छापा

Admin2
14 Jun 2022 4:43 PM IST
मध्यप्रदेश :  IAS के निजी सहायक के घर EOW का छापा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नगर निगम की अपार आयुक्त भाव्या मित्तल IAS के निजी सहायक मुकेश पांडे के यहां मध्य प्रदेश शासन के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने आज छापामार कार्रवाई कर दी। इनके यहां अवैध संपत्ति की तलाश की जा रही है।EOW SP धनंजय शाह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि मुकेश पांडे के खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जा रही थी। शिकायतकर्ताओं ने मुकेश पांडे की अवैध संपत्ति का पूरा विवरण उपलब्ध कराया है। EOW ने भी शिकायत के साथ साक्ष्य प्राप्त हो जाने के बाद उनका अध्ययन किया और अपने तरीके से प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सत्यता का पता लगाने का प्रयास किया।

सभी जानकारियां पुख्ता हो जाने के बाद सबूत जुटाने के लिए EOW की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। समाचार लिखे जाने तक EOW की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ था। उल्लेख अनिवार्य है कि मुकेश पांडे का मूल पद इंदौर नगर निगम में (सफाई कर्मचारियों के टीम लीडर) दरोगा है, परंतु इनकी विशेष योग्यता के कारण अपर आयुक्त के निजी सहायक बने हुए हैं।
सोर्स-bhopalsmachar
Next Story