मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सरकार ने प्रमुख मांगों को किया स्वीकार

Teja
2 Nov 2021 11:35 AM GMT
मध्यप्रदेश: कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सरकार ने प्रमुख मांगों को किया स्वीकार
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

जनता से रिस्ता वेबडेसक | मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों के 11 संगठनों के फोरम MPUFPEE ने हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताल खत्म होते ही कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

पांच सूत्री मांगों पर कर्मचारियों ने 1 नवंबर से हड़ताल शुरू की थी। मंगलवार को ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात के बाद मामला हल हुआ। डीए के भुगतान, विलंबित वेतनवृद्धि, वेतन में बढ़ोतरी और दिवाली से पहले बोनस प्रमुख मुद्दे थे। इनमें से डीए के भुगतान पर मंगलवार को ही आदेश जारी होने की उम्मीद है। वेतनवृद्धि के मसले पर भी सहमति बन गई है। यह 6 किस्तों में दी जाएगी। संविदा और आउटसोर्स किए कर्मचारियों को दिवाली बोनस जारी किया जाएगा।

फोरम के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर वीकेएस परिहार ने सोमवार को कहा था कि फोरम ने राज्य के बिजली मंत्री और विभाग के प्रमुख सचिव से कई बार मुलाकात की है। उनसे अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की है। आश्वासन तो मिले लेकिन अमल नहीं हुआ। हमारी अन्य मांगों को वेतनवृद्धि और संविदा इंजीनियरों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और दिवाली से पहले आउटसोर्स आधार पर जुड़े हुए कर्मचारियों को अक्टूबर के महीने में वेतन का भुगतान शामिल है।

Next Story