मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश चुनाव : 12 अक्टूबर को मंडला में प्रियंका गांधी की जनसभा

Rani Sahu
11 Oct 2023 4:40 PM IST
मध्य प्रदेश चुनाव : 12 अक्टूबर को मंडला में प्रियंका गांधी की जनसभा
x
भोपाल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को मंडला में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके. मिश्रा ने बताया कि अभी कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी एवं कमलनाथ गुरुवार को दिल्ली से विशेष विमान से सुबह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मंडला में 12 बजे कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे।
Next Story