मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश: 7.30 करोड़ के आभूषण और नकदी से सजे योग माया महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली उत्सव का समापन

jantaserishta.com
12 Nov 2026 11:01 AM IST
मध्य प्रदेश: 7.30 करोड़ के आभूषण और नकदी से सजे योग माया महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली उत्सव का समापन
x
देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले के शिवाजी नगर स्थित श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में छह दिनों से चल रहे दीपावली उत्सव का बीती रात समापन हुआ। दीपावली के अवसर पर मंदिर को करीब 7.30 करोड़ रुपए की नकदी और आभूषणों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर की सजावट में 100 और 500 रुपए के नोटों के साथ सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्राएं भी शामिल थीं।
जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर को नकदी और आभूषण भेंट किए गए थे। इन्हीं से पूरे मंदिर को भव्य रूप दिया गया था। छह दिनों तक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर सजावट के दर्शन किए।
बता दें कि यह राशि भक्तों की ओर से दी गई थी। लोगों की मंदिर के प्रति आस्था रही और वे लगातार मंदिर में दान कर रहते रहे हैं। इस राशि को कुबेर पोटली के साथ दीपावली उत्सव के समापन के बाद अब वापस लौटाया जाएगा।
मंदिर के विमल शर्मा ने बताया कि श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में छह दिनों तक दीपावली उत्सव चला है। सजावट के लिए जिन दानदाताओं ने नकदी और आभूषण दिए थे, उत्सव के समापन के बाद उनकी राशि और आभूषण उन्हें वापस लौटाए जाएंगे। साथ ही दानदाताओं को प्रसाद स्वरूप कुबेर की पोटली भी भेंट की जाएगी। छह दिनों तक चले इस अनूठे दीपावली उत्सव का बीती रात विधिवत समापन हुआ।
उन्होंने बताया कि दानदाताओं को 14 नवंबर के बाद राशि वापस सौंपी जाएगी। जिस भी व्यक्ति ने जितनी राशि दी है, उसकी रसीद प्राप्त करने के बाद वह धनराशि उन्हें लौटाई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story