- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश: गेहूं...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: गेहूं खरीदी में किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान
SHIDDHANT
25 April 2026 8:53 PM IST

x
Bhopal/Raisen भोपाल/रायसेन। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के चार जिलों के किसानों की गेहूं खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री चौहान ने शनिवार को रायसेन में अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के चारों जिलों में गेहूं व चना उपार्जन व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता, समयबद्धता और किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्लॉट बुकिंग व्यवस्था को सुचारू और आसान बनाने, पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि गेहूं उपार्जन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि हमारा एक ही संकल्प है कि हमारे लिए किसान भगवान हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। हम खरीदी करके किसान पर कोई उपकार नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम किसान के ऋणी हैं, जिन्होंने देश को गेहूं के मामले में आत्मनिर्भर बनाया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम भावना से युद्धस्तर पर कार्य करते हुए किसानों की सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि कुल खरीदी का लक्ष्य, स्लॉट बुकिंग की स्थिति, खरीदी केंद्रों की संख्या, अब तक खरीदी गई मात्रा, बारदाने की उपलब्धता और केंद्रों पर मूलभूत व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि खरीदी केवल वास्तविक किसानों से ही की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही किसानों को यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि उनकी उपज हर हाल में खरीदी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत का सम्मान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। गेहूं खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी होनी चाहिए। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना न पड़े, यह हर अधिकारी सुनिश्चित करे।
बैठक में विदिशा जिले की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि यदि आवश्यकता हो तो खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि समय कम होने के कारण किसानों को असुविधा न हो। साथ ही सर्वर की समस्याओं को तत्काल दूर करने, प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बैंक से भुगतान निकालने में आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि, हमें हर हाल में खरीदी करनी है। यदि जरूरत हो तो तत्काल निर्णय लेकर खरीदी केन्द्र बढ़ाएं और व्यवस्थाएं मजबूत करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मैं खुद 24 घंटे उपलब्ध हूं और एक फोन कॉल पर सहयोग के लिए तैयार हूं। साथ ही, उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर सतत निरीक्षण के निर्देश भी दिए, ताकि गेहूं उपार्जन पूरी तरह सुचारू ढंग से संचालित हो सके।
Tagsशिवराज सिंह चौहानगेहूं खरीदीकिसान सुविधाविदिशा संसदीय क्षेत्ररायसेन बैठककृषि मंत्रीचना उपार्जनस्लॉट बुकिंगबारदाना व्यवस्थाकिसान नीतिमध्य प्रदेश कृषिसरकारी खरीदपारदर्शी प्रक्रियाShivraj Singh Chouhanwheat procurementfarmer facilityVidisha parliamentary constituencyRaisen meetingAgriculture Ministergram procurementslot bookinggunny bag arrangementfarmer policyMadhya Pradesh agriculturegovernment procurementtransparent processजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





