मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने की प्रचार अभियान समिति गठित

Admin Delhi 1
1 Aug 2023 5:48 AM GMT
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने की प्रचार अभियान समिति गठित
x

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तेजी से कदम बढ़ा रही है और नियुक्तियों का दौर भी जारी है।अब कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान समिति का गठन कर दिया है और इसका अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति का गठन का आदेश जारी किया है, इस समिति का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है इसके अलावा इस समिति में 33 सदस्य होंगे।

चुनाव प्रचार अभियान समिति में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ नेता, प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, सांसद नकुल नाथ के अलावा सज्जन वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट को सदस्य बनाया गया है।

इस समिति में ओमकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह, हिना कावरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चैधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह के अलावा सभी इकाइयों के अध्यक्ष और अन्य मोर्चा के अध्यक्ष को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि बीते रोज ही पार्टी ने प्रदेश पर्यवेक्षक के पर के तौर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला को नियुक्त किया है।

Next Story