- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य-प्रदेश: कांग्रेस...
मध्य प्रदेश
मध्य-प्रदेश: कांग्रेस प्रत्याशी के पति हुए लापता, विधायक बोले- भाजपा के लोगों ने किया किडनैप; थाने में खूब हुआ ड्रामा
Kajal Dubey
21 Jun 2022 9:43 AM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब जबलपुर में कांग्रेस विधायक संजय यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों ने पार्टी के एक प्रत्याशी के पति का अपहरण कर लिया है। विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने भी पहुंचे थे और वहां काफी देर तक हंगामा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या-5 से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता बर्मन के पति अशोक बर्मन अचानक गायब हो गये। अशोक बर्मन के लापता होने के बाद परिवार के सदस्य घबरा गए। यह बात कांग्रेस विधायक संजय यादव को भी पता चली। इसके बाद सोमवार की रात विधायक अपने समर्थकों के साथ शाहपुरा थाना पहुंचे।
विधायक ने लगाया यह आरोप
विधायक संजय यादव का आरोप है कि भाजपा के लोगों ने पार्टी प्रत्याशी के पति का अपहरण किया है। उनका कहना है कि दबाव बनाने के उद्देश्य से अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। विधायक ने पार्टी प्रत्याशियों को सुरक्षा दिये जाने की मांग की है।
थाने में खूब हुआ ड्रामा
कांग्रेस विधायक संजय यादव थाना परिसर में ही अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। उनका आरोप था कि इस मामले में पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। विधायक ने शहपुरा थाा प्रभारी को हटाने की मांग भी की है। विधायक ने इस घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी है। काफी देर तक विधायक अपने समर्थकों के साथ थाना परिसर में ही बैठे रहे।
Next Story