- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश: उज्जैन के...
मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं में झड़प, एक घायल

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : महाकालेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार सुबह श्रद्धालु आपस में ही भिड़ गए। धक्का-मुक्की और कोहनी मारने की बात को लेकर मुंबई और आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई, जिसमें आंध्र से आए एक दर्शनार्थी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट करने वाले श्रद्धालु को थाने भिजवाया। बताया जा रहा है कि मुंबई से आए श्रद्धालु की गर्भवती पत्नी को धक्का देने को लेकर विवाद हुआ था। मुंबई से आए श्रद्धालु ने आंध्र से आए दर्शनार्थी रघुराज (47) का सिर फोड़ दिया, जिससे उसकी दाहिनी आंख के पास चोट लग गई और शर्ट का ऊपरी हिस्सा खून से भीग गया। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया। रघुराज ने बताया, हम महाकाल मंदिर परिसर स्थित बृहस्पतिश्वर महादेव मंदिर के सामने दर्शन कर रहे थे। तभी मुंबई से आए दंपती को धक्का लग गया। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। मेरे मुंह से खून निकलने लगा। मुंबई से आए श्रद्धालु ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी और उन्हें लगातार धक्का दिया जा रहा था।





