मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : नागरिक रहें सतर्क, नगर निगम के उद्यान शाखा में रिकॉर्ड ही नहीं

Admin2
14 Jun 2022 6:36 AM GMT
मध्यप्रदेश : नागरिक रहें सतर्क, नगर निगम के उद्यान शाखा में रिकॉर्ड ही नहीं
x
नागरिक सतर्क रहें क्योंकि नगर निगम लापरवाह है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी के नागरिक सतर्क रहें क्योंकि नगर निगम लापरवाह है। निगम की लापरवाही के कारण भोपाल में 7000 से ज्यादा पेड़ ऐसी स्थिति में है कि आंधी और बारिश में कभी भी गिर जाएंगे। नगर निगम को इनका प्रबंधन करना था परंतु नहीं किया। एक सूचना जारी की है कि यदि पेड़ गिर जाए तो हमें बताना, हम उसे उठाने आ जाएंगे।

2000 से ज्यादा पेड़ तो पब्लिक ने बता दिए
पिछले 1 साल में जागरूक नागरिक कौन है नगर निगम को दो हजार से ज्यादा ऐसे पेड़ों की जानकारी दी है। जिनके कारण हादसों की आशंका है। उनकी जने कमजोर हो रही है। वह आम रास्तों की तरफ झुक गए हैं। इमारतों पर टिक गए हैं या फिर किसी मोड़ या चौराहे पर रास्तों को अंधा कर रहे हैं। जिसके कारण हादसे हो सकते हैं।
नगर निगम के उद्यान शाखा में रिकॉर्ड ही नहीं है
नगर निगम भोपाल के पास कमजोर और आम जनजीवन के लिए खतरा बनने वाले पेड़ों का प्रबंधन करने हेतु ₹160000000 का बजट है, यह समीक्षा का विषय हो सकता है कि नगर निगम ने इस पैसे का उपयोग किया या नहीं किया और यदि किया तो इन्वेस्टिगेशन का विषय हो सकता है कि कहां किया। उद्यान शाखा के अधीक्षक अनवर खान बताते हैं कि नागरिकों की सूचना मिलते ही उस पर एक्शन लिया जाता है परंतु यह बताने में सक्षम नहीं है कि पिछले 1 साल में कहां और क्या एक्शन लिया गया।

सोर्स-bhopalsmachar

Next Story