- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश के मुख्य...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिला एक साल का एक्सटेंशन, सीएम ने दी बधाई
SHIDDHANT
28 Aug 2025 10:06 PM IST

x
MP मध्य प्रदेश: मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल की सेवा वृद्धि मिल गई है। वे 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे। मुख्य सचिव जैन को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई देते हुए उनके नवाचार और प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की है। राज्य के मुख्य सचिव जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे और कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। गुरुवार की रात को जैन को सेवा वृद्धि मिलने की सूचना आई। मुख्यमंत्री यादव ने जैन की सेवा वृद्धि पर सोशल मीडिया पर लिखा है, "मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं।"
वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल उस समय खत्म हो रहा है जब राज्य में कई बड़ी परियोजनाएं आकार ले रही हैं। इतना ही नहीं, वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी भी जोरों पर है। इन स्थितियों में मुख्य सचिव में बदलाव समस्याएं पैदा कर सकता था, लिहाजा यह माना जा रहा था कि अनुराग जैन को कम से कम 6 माह की सेवा वृद्धि मिल सकती है, मगर उन्हें केंद्र सरकार की ओर से एक साल की सेवा वृद्धि मिल गई है।पिछले दिनों कुछ दिनों में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कई मुलाकातें हो चुकी हैं और उसमें मुख्य सचिव को लेकर चर्चा भी हुई थी। अनुराग जैन केंद्र सरकार की पसंद हैं और इसीलिए इस बात की संभावना ज्यादा जताई जा रही थी कि उन्हें सेवा वृद्धि दी जा सकती है। वहीं, राज्य के तीन बड़े अधिकारी इस पद के दावेदार माने जाते रहे थे, जिनमें डॉ. राजेश राजौरा, अशोक वर्णवाल और अलका उपाध्याय शामिल हैं। अब अनुराग जैन को एक साल की सेवावृद्धि मिलने से कई दावेदारों के मनसूबे पूरे न होने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है।
Tagsमध्य प्रदेशमुख्य सचिवअनुराग जैनसेवा वृद्धिमुख्यमंत्री मोहन यादवसिंहस्थ 2028प्रशासनिक नवाचारकेंद्र सरकारकार्यकाल वृद्धिभोपालजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





