मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : अभियान की तैयारियां युद्ध स्तर पर, डेढ़ करोड़ घरों में लहराएंगे तिरंगा

Admin2
3 July 2022 6:08 PM IST
मध्यप्रदेश : अभियान की तैयारियां युद्ध स्तर पर,  डेढ़ करोड़ घरों में लहराएंगे तिरंगा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के हर घर में झंडा फहराने के अभियान की तैयारियों में जुट गई है। मध्य प्रदेश के 1,50,00,000 से ज्यादा घरों में 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच घर पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जाएगा।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 25 से ₹30 की लागत से झंडे खरीदे जाएंगे। जो घरों को मुफ्त मिलेंगे, हर घर तिरंगा अभियान के लिए सामाजिक संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा। इस संबंध में राज्य शासन ने विस्तार से निर्देश जारी कर दिए हैं। संस्कृति विभाग प्रत्येक जिले को इस कार्य के लिये ₹1,00,000 दे। इसके अलावा जन अभियान परिषद भी सहयोग करेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर देशभर में सभी घरों में तिरंगा लहराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी सरकारों का प्रयास है कि भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ ऐतिहासिक हो। इसके लिए निर्धारित किया गया है कि हर घर की छत पर तिरंगा लहराएगा।
source-mpbreaking


Next Story