मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: IPL खिलाड़ियों के लाने गई बसों में होटल के बाहर हुई तोड़फोड़

Soni
16 March 2022 10:14 AM IST
मध्यप्रदेश: IPL खिलाड़ियों के लाने गई बसों में होटल के बाहर हुई तोड़फोड़
x

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई के ताज होटल के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ की है। तोड़फोड़ करने वाले कार्यकर्ता एमएनएस की वाहतुक सेना (ट्रांसपोर्ट विंग) से जुड़े हुए हैं। यह तोड़फोड़ आधी रात को हुई है। ये पहले बहाने से बस में घुसे और फिर डंडे से तोड़फोड़ करने लगे। यही नहीं उन्होंने अपनी मांगों के पोस्टर चिपकाए, नारे लगाए और खिड़कियों को तोड़ना शुरू कर दिया।

इसके बाद में एक कार्यकर्ता, संजय नाइक ने कहा कि वे इस उद्देश्य के लिए राज्य के बाहर से बसों को किराए पर लेने के तरीके का विरोध कर रहे थे और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों से वंचित कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाराष्ट्र के बाहर से ठेके के जरिए बसें लाई गई हैं और बाहरी राज्य से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बात दें कि इस बार आईपीएल के सभी खेल महाराष्ट्र में होंगे। इसमें से ज्यादातर मैच मुंबई और पुणे में है। पुलिस ने हंगामा करने वाले कई मनसे कार्यकर्ताओं को अरेस्ट भी किया है।

Next Story