- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश : 2023 में...

x
कांग्रेस का तंज,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : चुनावी दौर में प्रत्याशी और उनके नेता बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं, कांग्रेस – भाजपा (Gwalior Congress,Gwalior BJP) सहित अन्य राजनीतिक दल के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं और तंज कस रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि 2023 में पूरे प्रदेश से भाजपा की बिजली गुल हो जाएगी, कांग्रेस ने ऊर्जा मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास खुद की ऊर्जा भी सीमित है।
नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election 2022) और पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election 2022) को राजनीतिक पंडित अगले साल 2023 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्री फिनाले मानकर चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े दल नगरीय निकाय चुनाव में इसीलिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। ग्वालियर में भी जोर आजमाइश जारी है। दोनों ही राजनीतिक दल अपने अपने महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। राजनीतिक उठापटक के बीच हो रहे चुनावों में नेता अपने अपने दावे पेश कर रहे हैं।
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने मध्य प्रदेश सरकार पर बिजली जैसी बुनियादी जरुरत की बदहाली को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बिजली की इतनी बुरी हालत नहीं देखी, बिजली मिल नहीं रही लेकिन बड़े बड़े बिल दिए जा रहे हैं, जो बिल नहीं दे पा रहे उनकी या तो भैंसे खोली जा रही हैं या किसी और तरीके से पैसा वसूला जाता है। कांग्रेस विधायक ने तो यहाँ तक कहा कि गरीबों को अपने गहने तक बिजली के बिल के लिए बेचने पड़ रहे हैं।
source-mpbreaking
Next Story