मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh : बड़ी सौगात, ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन रवाना

Saba Naaz
26 Jun 2025 8:43 PM IST
Madhya Pradesh : बड़ी सौगात, ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन रवाना
x
Gwalior ग्वालियर : ग्वालियर अंचल वासियों को आज बहुत बड़ी सौगात मिली है। ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 11085/86 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ट्रेन का शुभारंभ ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली शामिल हुए। हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन ग्वालियर से रवाना हुई और 28 जून की सुबह एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी। यह पहली ट्रेन है जब ग्वालियर से शिवपुरी गुना, अशोकनगर होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी।
यहां के लोग ट्रेन के चलने से बेहद खुश हैं क्योंकि ट्रेन से शिक्षा, व्यापार के साथ साथ आम लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी। ग्वालियर से रवाना होने के बाद यह ट्रेन शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल में रुकेगी। यहां से नागपुर होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। यह दूरी लगभग 40 घंटे में पूरी होगी। इसमें कुल 22 कोच हैं। इनमें स्लीपर, एसी जनरल और इकोनॉमी क्लास शामिल हैं। बता दें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच एक नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इसके लिए गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच श्रेय की जंग छिड़ी हुई है। दोनों ही सांसद इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं।
Next Story