मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : नि:शुल्क प्रवेश के लिए 15 जून से शुरू होंगे आवेदन

Admin2
14 Jun 2022 6:48 PM IST
मध्यप्रदेश : नि:शुल्क प्रवेश के लिए 15 जून से शुरू होंगे आवेदन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्यप्रदेश (MP) में छात्रों (students) और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। MP School शिक्षण सत्र 2022 में निजी स्कूलों (private School) की प्रथम कक्षा में निशुल्क प्रवेश (free admission) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि की घोषणा कर दी गई है। दरअसल 15 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वही अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता रखेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन लॉटरी (online lottery) के द्वारा 5 जुलाई को निशुल्क प्रवेश के लिए नाम का चयन किया जाएगा। कोरोना काल में बच्चों के लिए ऑनलाइन लॉटरी में प्राथमिकता दी जाएगी।शिक्षा का अधिकार कानून में सत्र 2022-23 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। आर.टी.ई पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in/Rte Portal पर ऑनलाइन आवेदन-पत्र का प्रारूप उपलब्ध कराया गया है।

पात्रतानुसार निजी विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के द्वारा 5 जुलाई को किया जायेगा। इस वर्ष कोविड-19 से माता-पिता/अभिभावक की मृत्यु से अनाथ हुऐ बच्चों को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना में ऑनलाइन लॉटरी में प्राथमिकता दी जायेगी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने समय-सारिणी जारी करते हुए सभी ज़िला कलेक्टर्स एवं अन्य अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये हैं, जो आर.टी.ई पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन प्रक्रिया से फार्म के साथ पात्रता संबंधित कोई भी एक दस्तावेज अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित संकुल केन्द्र वाले स्कूल में अधिकृत सत्यापनकर्ता अधिकारी से एक जुलाई 22 तक करवाना होगा। आवेदक ने जिस केटेगरी/निवास क्षेत्र के माध्यम से प्रवेश चाहा है, उस केटेगरी एवं निवास प्रमाण का सत्यापन मूल प्रमाण-पत्र से किया जायेगा। लॉटरी के पूर्व ही दस्तावेज सत्यापन हो जाने से आवेदकों को स्कूल आवंटित होने के बाद दस्तावेजों की त्रुटि या अभाव में, एडमिशन निरस्त होने की समस्या उत्पन्न नही होगी।

सोर्स-MPBREAKING

Next Story