मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: नदी में नहा रहे बच्चे को मगरमच्छ ने निगला, गहरे पानी में ले गया

Bharti Sahu 2
14 July 2024 2:19 AM GMT
Madhya Pradesh: नदी में नहा रहे बच्चे को मगरमच्छ ने निगला, गहरे पानी में ले गया
x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 8 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया और उसे गहरे पानी में लेकर चला गया है। घटना शनिवार की है यह घटना हटरी गांव में आने वाली व्यारमा नदी की है। नदी के किनारे मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन बच्चे का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। मगरमच्छ झाड़ी में छिपकर बैठा था। बच्चा जैसे ही घाट पर नहाने के लिए गया मगरमच्छ बच्चे को जबड़े में दबाकर गहरे पानी की तरफ ले गया। कृष्णा अपने पिता अर्जुन लोधी के साथ नदी में नहा रहा था। एसडीआरएफ की टीम वन विभाग के साथ मिलकर रेस्क्यू कर रही है। लेकिन अभी बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Next Story