मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : 24 कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासित

Admin2
4 July 2022 10:07 AM IST
मध्यप्रदेश : 24 कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासित
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान से मात्र दो दिन पहले भाजपा (bjp) ने आखिरकार बागियों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले ही लिया। कई बार की समझाइश के बावजूद जब पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 24 कार्यकर्ता नहीं माने तो पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ता अभी भी ग्वालियर नगरीय निकाय चुनाव 2022 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है
उन 24 कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

सोर्स-mpbreaking

Next Story