मध्य प्रदेश

प्रेमी कपल घर से भागा: रास्ते में खाया जहर, तड़प शुरू हुई तो...

jantaserishta.com
27 Oct 2021 12:09 PM IST
प्रेमी कपल घर से भागा: रास्ते में खाया जहर, तड़प शुरू हुई तो...
x
मेड‍िकल शॉप वाले ने नाबाल‍िग को तड़पते देखा

धौलपुर: मध्य प्रदेश के श‍िवपुरी में एक नाबाल‍िग प्रेमी जोड़े ने जहर खा ल‍िया लेक‍िन जब उसका असर शुरू हुआ तो वे मेड‍िकल शॉप पर पहुंचकर खुद को बचाने की गुहार लगाने लगे. नाबाल‍िग लड़की की जान नहीं बच सकी. उत्तर प्रदेश के राठ-हमीरपुर से भागकर आए एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एमपी के शिवपुरी में आकर कत्था मिल के पास ज़हर खा लिया. ये जोड़ा वैगनआर कार में सवार था. उन्होंने कार में ही जहर खा ल‍िया था. कार पर यूपी 91 जे 8771 नम्बर लिखा है.

जहर खाने के बाद जब पीड़ा हुई तो युवक कार वापस कार से शहर की तरफ लौटा. रास्ते में उसने मातोश्री मेडिकल पर उतरकर जान बचा लेने का निवेदन किया.दुकानदार ने कार में नाबाल‍िग को भी तड़पते देखा तो उसने भी कोई दवा देने से हाथ खड़े कर द‍िए. तब उसने तुरंत डायल-100 को सूचना दी. मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कपल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया किंतु गंभीर हालत देखते हुए, जोड़े को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही युवती की मौत हो गई. टीआई सुनील खेम‍र‍िया ने बताया कि कार में नाबाल‍िग जोड़े ने जहर खा ल‍िया था. आधार कार्ड से पता चला है कि नाबालिग युवक हमीरपुर राठ का रहने वाला है और लड़की भी नाबालिग है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story