- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 3 से 5 लाख में बनते...

x
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग में इन दिनों लाइसेंस लेने के बड़े पैमाने पर आवेदन किए जा रहे हैं। चर्चाओं के अनुसार शस्त्र लाइसेंस के लिए 3 से 5 लाखों रुपए की रिश्वत देने पर शस्त्र लाइसेंस आसानी से मिल जाते हैं।वर्ष 2022 के 11 महीनों में 1117 शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए हैं। जो पिछले 8 साल की तुलना में सबसे ज्यादा लाइसेंस बताए जा रहे हैं।कलेक्टर ग्वालियर में जो शस्त्र आवेदन आए थे। उनमें से लगभग 1100 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।उसके बाद भी 1117 लाइसेंस जारी हुए हैं। ग्वालियर जिले में लाइसेंसी हथियारों की संख्या 34554 पर पहुंच गई है।
- 3 से 5 लाख में बनते हैं लाइसेंस
जो अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। ग्वालियर चंबल संभाग में हथियारों को स्टेटस सिंबल की तरह देखा जाता है। पिछले कुछ वर्षों में शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने के लिए नेताओं दलालों और अधिकारियों के माध्यम से तीन से 5 लाख की रिश्वत देकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की कोशिश भिंड मुरैना शिवपुरी दतिया इत्यादि जिलों में की जा रही है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर जिले में शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन जमा होते हैं। राजनीतिक सिफारिश अथवा रिश्वत दिए बिना लाइसेंस नहीं मिलते हैं। शस्त्र और नौकरी ग्वालियर चंबल संभाग में जिनके पास शस्त्र होते हैं। उन्हें 10 से 12000 रुपये की नौकरी सिक्योरिटी गार्ड की आसानी से मिल जाती है। इस कारण भी शस्त्र की मांग बड़ी तेजी के साथ ग्वालियर चंबल संभाग के हर जिले में बढ रही है।
Next Story





